Type Here to Get Search Results !

WhatsApp and Telegaram

🚨 BREAKING : Indian Army Agniveer Extend - 10th April 2026 Last Date 👉 Click Here Now
🚨 BREAKING : CTET FEB 2026 Result (Link Released) Live : जारी - ऐसे करें Check👉 Click Here Now

Bihar Board 10th Compartment Form 2026 : Apply From 1 April, Last Date 7 April, Eligibility, Fee & Apply Full Process

Jp Team | 1.7M Flowers 0
Bihar Board 10th Compartment Form 2026 : अगर आपने भी Bihar Board से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा दी है और आप एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) जल्द ही Compartment फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। और इसके साथ Special Exam के लिए भी आवेदन शुरू होंगे। यानि वे छात्र जिन्होंने 10वीं का एग्जाम नहीं दिया है वे अब फिर से परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। इस Bihar Board 10th Compartment Form 2026 के लिए 1 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bihar Board ने 10वीं का Result 29 मार्च 2026 को जारी किया है। अब जो भी छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए हैं या जिनका पेपर छूट गया था यानि वे एग्जाम से Absent थे, वे 1 अप्रैल 2026 से 7 अप्रैल 2026 तक Compartment और Special Exam दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्कूल या कॉलेज के माध्यम से ही की जाएगी, छात्र खुद से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते हैं, पर स्कूल/कॉलेज को अपने फेल हुए पेपरों की डिटेल देनी होगी।
इस लेख में हम आपको Bihar Board 10th Compartment Form 2026 से जुड़ी सारी जानकारी बताएंगे। जैसे कंपार्टमेंट भरने के लिए तारीखें, कितने पेपर भर सकते हैं, जरूरी दस्तावेज, आवेदन का तरीका आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकेंगें।

    Bihar Board 10th Compartment Form 2026: Overview

    ParticularsDetails
    OrganizationBihar School Examination Board (BSEB)
    Article NameBihar Board 10th Compartment Form 2026
    Exam NameBSEB Class 10 (Matric) 2026
    Result Date29 March 2026
    Form Start Date1 April 2026
    Last Date7 April 2026
    Application ModeOnline (Through School/College)
    Exams TypeCompartment + Special Exam
    Official Websitematric.biharboardonline.com

    Bihar Board 10th Compartment Form 2026 – Details

    अगर आप भी Bihar Board 10th Compartment Form 2026 का भरना चाहते हैं और Compartment और Special Exam की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि BSEB ने 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। अब जो भी छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट फॉर्म की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। छात्रों को कंपार्टमेंट ही नहीं बल्कि Special Exam (विशेष परीक्षा) का भी मौका दिया गया है। यानि जो छात्र किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, या जिनका एग्जाम छूट गया था, वे भी अब आवेदन कर सकते हैं।

    Compartment और Special Exam के फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से 7 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा, छात्र खुद से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी बातें आपको आगे लेख में मिल जाएगी। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

    Important Dates of Bihar Board 10th Compartment Form 2026

    EventsDates
    Result Declaration Date29 March 2026
    Scrutiny / Compartment Form Start Date1 April 2026
    Last Date to Apply7 April 2026
    Compartment Exam (Expected)April – May 2026
    Compartment Result (Expected)May 2026

    Bihar Board 10th Compartment Exam 2026 (Second Chance) क्या होता है?

    आपकी जानकरी के लिए बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) ने यह कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) और Special Exam उन छात्रों के लिए आयोजित की है, जो मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 में एक या फिर दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं। और अब अपना एक साल बर्बाद किए बिना फिर से इन सब्जेक्ट की परीक्षा देकर इसी साल 10वीं पास करना चाहते हैं। और अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

    Compartment Exam और Special Exam एक तरह का Second Chance होता है, जो बोर्ड की तरफ से छात्रों के लिए एक अच्छा मौका होता है। पर अगर आप 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में फेल हैं तो आप Compartment Exam नहीं दे सकते, आपको फिर से 10वीं की पढ़ाई करके अगले साल परीक्षा देनी होगी।

    और विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो फाइनल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं या फिर जिनका फॉर्म नहीं भरा गया था और अब फॉर्म भर कर परीक्षा देना चाहते हैं। इसके साथ ही जो छात्र नंबर बढ़ाने के लिए फिर से परीक्षा देना चाहते हैं वो भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें छात्र सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं और उन्हें पूरा रिजल्ट मिलेगा।

    क्या छात्र Scrutiny और Compartment दोनों भर सकते हैं?

    अगर कोई छात्र Scrutiny और Compartment एक साथ भरना चाहता है तो दोनों फॉर्म भर सकता है। पर अगर आप Scrutiny में पास हो गए तो आपका Compartment का रिजल्ट मान्य नहीं होगा। अगर आप प्रैक्टिकल में fail हो गए हैं या absent थे तो आप Compartment के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

    Bihar Board 10th Compartment / Special Exam Fee (Expected)

    CategoryFee
    Regular / Independent Student₹1430
    Previous Fail₹1770 – ₹1830
    Vocational Course₹960 – ₹2170

    कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?

    बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं। यह परीक्षा उन्हें दूसरा मौका (Second Chance) देती है ताकि वे उसी वर्ष अपने फेल हुए विषयों को पास कर सकें।

    कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्रता

    • वे छात्र जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं
    • केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जिनमें फेल हुए हैं
    • वे छात्र जो अपना साल बचाना चाहते हैं

    कौन आवेदन नहीं कर सकता?

    • जो छात्र 2 से अधिक विषयों में फेल हैं
    • ऐसे छात्रों को अगली वर्ष परीक्षा देनी होगी
    Note: यदि आप बिहार बोर्ड 10वीं में 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं, तो आप कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उसी साल पास होने का मौका पा सकते हैं।

    Absent और छूटे हुए छात्रों के लिए मौका

    • जो छात्र 1 या 2 विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे
    • वे अब उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं
    • उन्हें कंपार्टमेंट या विशेष परीक्षा में मौका मिलेगा

    जिनका फॉर्म नहीं भरा गया था

    • अगर स्कूल की गलती से फॉर्म नहीं भरा गया
    • तो ऐसे छात्रों को Special Exam 2026 में सभी विषयों की परीक्षा देने का मौका मिलेगा

    Compartment के लिए कितने मौके मिलेंगे?

    • 2026 → पहला मौका
    • 2027 Annual → दूसरा मौका
    • 2027 Compartment → अंतिम मौका
    यानी छात्रों को कुल 3 मौके दिए जाते हैं।

    Documents Required for Bihar Board 10th Compartment Form 2026

    • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
    • स्कूल/कॉलेज का चरित्र प्रमाण पत्र (कंपार्टमेंट के लिए)
    • अन्य जरूरी दस्तावेज (स्क्रूटनी के लिए रोल नंबर आदि)

    How to Apply for Bihar Board 10th Compartment Form 2026?

    Bihar Board 10th Compartment Form 2026 के लिए आपको School/College के द्वारा ही आवेदन करना होगा और पहले छात्रों को ऑफलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर कर स्कूल/कॉलेज में देना है उसके बाद स्कूल/कॉलेज के द्वारा ही ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

    • सबसे पहले अपने स्कूल या कॉलेज जाएं।
    • वहां से Compartment / Special Exam का फॉर्म लें।
    • फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें (Roll Code, Roll Number आदि), जिन विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें चुनें या भरें।
    • फॉर्म भरने के बाद उसे स्कूल/कॉलेज में जमा करें।
    • इसके बाद आपका स्कूल/कॉलेज ही ऑनलाइन आवेदन करेगा।
    • फीस भी स्कूल/कॉलेज के माध्यम से जमा होगी।

    Helpline & Support

    • Helpline Number - 0612-2230039
    • Email - bsebhelpdesk@gmail.com

    अगर आवेदन या फीस में कोई समस्या आती है, तो आप इस नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

    Important Links

    Important LinksDetails
    Bihar Board 12th Compartment Form 2026 Download LinkDownload Now (Active Soon)
    Notification LinkDownload Now (Active Soon)
    Link to Apply Online for Inter ScrutinyClick Here to Apply Online
    Matric All Details NotificationDownload Now
    Result Download LinkAvailable
    Result Download Link – 1Available
    Official WebsiteClick Here
    Our Telegram ChannelJoin Telegram Channel
    Our HomepageSarkariHelp

    FAQs - Bihar Board 10th Compartment Form 2026

    Bihar Board 10th Compartment Form 2026 कब शुरू होगा?

    Bihar Board 10th Compartment Form 2026 की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 7 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस दौरान आप स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026 में क्या सुधार सकते हैं?

    Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026 में आप अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं। नाम, जन्मतिथि या अन्य डिटेल्स नहीं बदल सकते। केवल अंक बढ़ाने की उम्मीद रहती है। फीस प्रति विषय ₹120 (अनुमानित) है।

    Bihar Board 10th Compartment Form 2026 कौन भर सकता है?

    Bihar Board 10th Compartment Form 2026 केवल वे छात्र भर सकते हैं जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं। 3 या ज्यादा विषयों में फेल छात्र अगले साल परीक्षा देंगे। यह सिर्फ बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए है।

    Bihar Board 10th Scrutiny / Compartment Fee कितनी है?

    Bihar Board 10th Scrutiny / Compartment Fee स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय ₹120 (अनुमानित) है। कंपार्टमेंट फॉर्म की फीस फुल नोटिफिकेशन में बताई जाएगी। फीस सिर्फ ऑनलाइन जमा करनी होगी।

    Bihar Board 10th Compartment Exam 2026 कब होगी?

    Bihar Board 10th Compartment Exam 2026 अप्रैल-मई 2026 के बीच होने की उम्मीद है। रिजल्ट मई 2026 तक जारी हो सकता है। सही तारीख बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें।

    Sarkari Help क्या है और यह वेबसाइट क्यों उपयोगी है?

    Sarkari Help एक भरोसेमंद वेबसाइट है जहाँ पर आपको सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, Answer Key और एडमिशन से जुड़ी जानकारी सबसे पहले और आसान भाषा में मिलती है। यहाँ पर यूजर्स को Direct Link, Step-by-Step गाइड और सही अपडेट दिए जाते हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी जानकारी तुरंत चेक कर सकते हैं। यह वेबसाइट खासतौर पर छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बहुत उपयोगी है।


    Disclaimer (Sarkari Help):


    इस वेबसाइट Sarkari Help पर प्रकाशित की जाने वाली सभी जानकारी जैसे कि परीक्षा फॉर्म, रिजल्ट/मार्क्स, आंसर की, एडमिट कार्ड, भर्ती, तिथि आदि केवल उम्मीदवारों को त्वरित सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है। यह जानकारी किसी भी रूप में कानूनी दस्तावेज (Legal Document) नहीं मानी जाएगी।

    हमारी टीम द्वारा पूरी कोशिश की जाती है कि वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी सटीक और अपडेटेड हो, जिसमें आधिकारिक वेबसाइट के लिंक भी शामिल होते हैं। फिर भी, किसी भी प्रकार की त्रुटि (Error) या कमी (Mistake) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    Sarkari Help किसी भी प्रकार की गलती, जानकारी की कमी, या अपडेट में देरी के कारण होने वाले किसी भी नुकसान या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को जरूर चेक करें।

    यदि आपको इस वेबसाइट पर दी गई किसी जानकारी में सुधार की आवश्यकता लगे, तो आप हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

    Post a Comment

    0 Comments