Type Here to Get Search Results !

WhatsApp and Telegaram

🚨 BREAKING : Indian Army Agniveer Extend - 10th April 2026 Last Date 👉 Click Here Now
🚨 BREAKING : CTET FEB 2026 Result (Link Released) Live : जारी - ऐसे करें Check👉 Click Here Now

NITCON JE Recruitment 2026 : Apply Online (Civil, Electrical & Mechanical) – Eligibility, Salary ₹55,932, Exam Date & Full Details

Jp Team | 1.7M Flowers 0
NITCON JE Recruitment 2026 : अगर आप भी सरकारी नौकरीयों की तैयारी कर रहे हैं और दिल्ली जल बोर्ड में Junior Engineer के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। NITCON Limited ने 31 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें Junior Engineer के कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन JE के 100 पदों में 80 पद Junior Engineer (Civil) के हैं और 20 पद Junior Engineer (Electrical or Mechanical) के शामिल हैं। यह भर्तियां पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होने वाली है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन प्रक्रिया आज यानि 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 8 अप्रैल 2026 शाम 11:59 बजे तक NITCON की वेबसाइट nitcon.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको NITCON JE Recruitment 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे वैकेंसी, तारीखें, योग्यता, उम्र, चयन कैसे होगा, फीस, दस्तावेज और अप्लाई करने का तरीका आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकेंगें।

    NITCON JE Recruitment 2026: Overview

    Particulars Details
    Organization NITCON Limited (Government Organisation)
    Post Name Junior Engineer (Civil)
    Junior Engineer (Electrical or Mechanical)
    Total Posts 100
    Advertisement No. 19/2025-26
    Application Mode Online
    Apply Start Date 01 April 2026
    Last Date to Apply 08 April 2026 (11:59 PM)
    Exam Date 12 April 2026 (Tentative)
    Remuneration Rs. 55,932/- per month (fixed)
    Official Website nitcon.org
    Who Can Apply All Over India (Indian Nationals only)

    NITCON JE Recruitment 2026: Notification Details

    अगर आप भी NITCON JE Recruitment 2026 के इन पदों की जानकारी लेकर आवेदन करना चाहते हैं, और दिल्ली जल बोर्ड में Junior Engineer के पदों पर भर्ती होना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि NITCON Limited ने दिल्ली जल बोर्ड में Junior Engineer के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें Civil के 80 और Electrical/Mechanical के 20 पद शामिल हैं। यानि यह भर्तीकुल 100 पदों पर होने वाली है और इसके लिए आज यानि 01 अप्रैल से फॉर्म भरने शुरू हो गई हैं।

    नोटिफिकेशन Advertisement No. 19/2025-26 के अनुसार NITCON ने यह पद दिल्ली जल बोर्ड के लिए निकले हैं। NITCON एक सरकारी संगठन है जो अलग-अलग विभागों के लिए भर्तियाँ निकलता है। यह भर्ती दिल्ली जल बोर्ड में पानी और सीवरेज से जुड़े कामों के लिए होने वाली है। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी, इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

    Important Dates of NITCON JE Recruitment 2026

    Events Dates
    Notification Release Date 31 March 2026
    Online Application Start Date 01 April 2026
    Last Date to Apply Online 08 April 2026 (11:59 PM)
    CBT Exam Date 12 April 2026 (Tentative)
    Admit Card Release 2 days before exam
    Result Declaration After Selection Process

    NITCON JE Recruitment 2026 Vacancy Details

    Name of the Post No. of Posts (Tentative)
    Junior Engineer (Civil) 80
    Junior Engineer (Electrical or Mechanical) 20
    Total 100

    NITCON JE Recruitment 2026 Application Fee

    Category Application Fee
    General / OBC / EWS Rs. 885/- (incl. GST)
    SC / ST / PwD Rs. 531/- (incl. GST)
    Payment Mode Online

    नोट: फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। एक बार जमा होने पर वापस नहीं मिलेगी।

    NITCON JE Recruitment 2026 Eligibility Criteria

    अप्लाई करने से पहले चेक करें कि आप इन पदों के लिए योग्य हैं या नहीं। सारी क्वालिफिकेशन 01.04.2026 तक पूरी होनी चाहिए।

    Educational Qualification

    Post Name Educational Qualification Experience
    Junior Engineer (Civil) Diploma in Civil Engineering with minimum 60% marks OR Degree in Civil Engineering with minimum 60% marks Diploma: 3 years experience OR Degree: 0–1 year experience in Central/State Govt / PSU / ULB utility sector
    Junior Engineer (Electrical / Mechanical) Diploma in Electrical / Mechanical Engineering with minimum 60% marks OR Degree in Electrical / Mechanical Engineering with minimum 60% marks Diploma: 3 years experience OR Degree: 0–1 year experience in Central/State Govt / PSU / ULB utility sector

    Age Limit (as on 01.04.2026)

    Category Age Limit
    Minimum Age 18 Years
    Maximum Age (General) 30 Years

    Age Relaxation

    Category Age Relaxation
    SC / ST / PwD 5 Years
    OBC (NCL) 3 Years

    NITCON JE Recruitment 2026 Selection Process

    चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा।
    • Computer Based Test (CBT)
    • Shortlisting
    • Document Verification
    • Personal Interaction
    नोट: सिर्फ शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आगे बुलाया जाएगा।

    Computer Based Test (CBT) Exam Details

    • समय: 60 मिनट
    • कुल प्रश्न: 100 MCQ
    Subject No. of Questions
    Reasoning 15
    Aptitude 15
    English 15
    General Awareness 15
    Technical (Civil / Electrical / Mechanical) 40
    Total 100

    NITCON JE Recruitment 2026 Salary / Remuneration

    Details Information
    Monthly Salary ₹55,932/- per month
    Salary Type Fixed Remuneration
    Additional Allowances Not Applicable (कोई भत्ता नहीं मिलेगा)
    Deductions Tax और अन्य कटौती नियमों के अनुसार

    Documents Required for NITCON JE Recruitment 2026

    • 10वीं सर्टिफिकेट (DOB प्रूफ)
    • डिप्लोमा / डिग्री मार्कशीट और सर्टिफिकेट
    • अनुभव प्रमाणपत्र
    • जाति / EWS / PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू)
    • आधार कार्ड / वैध फोटो ID
    • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर

    How to Apply Online for NITCON JE Recruitment 2026?

    NITCON JE Recruitment 2026 के लिए सिर्फ ऑनलाइन अप्लाई करें। स्टेप्स फॉलो करें:

    • सबसे पहले NITCON की आधिकारिक वेबसाइट nitcon.org पर जाएं।
    • होमपेज पर आने के बाद आपको ऊपर Navbar में “Career” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
    • अब एक नया पेज खुलेगा, यहाँ पर ‘Vacancy Advertisement No. 19/2025-26 (For Junior Engineers)’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
    • Advertisement खुलने के बाद आपको ‘Online Registration Link’ के नीचे ‘Apply Here’ का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
    • अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “New Registration” पर क्लिक करना होगा, नया रजिस्ट्रेशन करें (ईमेल और मोबाइल जरूरी)।
    • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें, फॉर्म में सारी डिटेल्स भरें।
    • सभी जरूरी दस्तावेज जैसे Photo, Signature, Certificates आदि अपलोड करें।
    • फीस ऑनलाइन जमा करें।
    • फॉर्म चेक करके सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

    Important Link

    Link Name Action
    Direct Apply Click Here
    Official Website Click Here
    Direct Link To Download Full Notification Download Now
    Sarkarihelp Official Website Link Visit Now
    Join Our Telegram Channel Join Now

    FAQ’s NITCON JE Recruitment 2026

    NITCON JE Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

    NITCON JE Recruitment 2026 में कुल 100 पद हैं। इनमें Junior Engineer (Civil) के 80 पद और Junior Engineer (Electrical / Mechanical) के 20 पद शामिल हैं। ये सभी पद दिल्ली जल बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरे जाएंगे।

    NITCON JE पदों के लिए योग्यता क्या है?

    Junior Engineer (Civil) के लिए Civil Engineering में Diploma 60% अंकों के साथ 3 साल का अनुभव या Degree 60% अंकों के साथ 0–1 साल का अनुभव आवश्यक है। Electrical / Mechanical पद के लिए भी यही नियम लागू है। उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    NITCON JE भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

    चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन CBT परीक्षा होगी। इसमें Reasoning, Aptitude, English, General Awareness और Technical विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद Document Verification और Personal Interview होगा। अंतिम मेरिट CBT के आधार पर तैयार की जाएगी।

    NITCON JE आवेदन फीस कितनी है?

    General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹885/- है, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए ₹531/- है। फीस केवल ऑनलाइन मोड से जमा की जाएगी और यह non-refundable होगी।

    क्या PwD उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा सुविधा मिलेगी?

    हाँ, PwD उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट और आवेदन शुल्क में रियायत मिलेगी। साथ ही परीक्षा में extra time और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी दी जाएंगी। उम्मीदवार के पास 40% या उससे अधिक दिव्यांगता का valid certificate होना चाहिए।


    Disclaimer (Sarkari Help):

    इस वेबसाइट Sarkari Help पर प्रकाशित की जाने वाली सभी जानकारी जैसे कि परीक्षा फॉर्म, रिजल्ट/मार्क्स, आंसर की, एडमिट कार्ड, भर्ती, तिथि आदि केवल उम्मीदवारों को त्वरित सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है। यह जानकारी किसी भी रूप में कानूनी दस्तावेज (Legal Document) नहीं मानी जाएगी।

    हमारी टीम द्वारा पूरी कोशिश की जाती है कि वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी सटीक और अपडेटेड हो, जिसमें आधिकारिक वेबसाइट के लिंक भी शामिल होते हैं। फिर भी, किसी भी प्रकार की त्रुटि (Error) या कमी (Mistake) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    Sarkari Help किसी भी प्रकार की गलती, जानकारी की कमी, या अपडेट में देरी के कारण होने वाले किसी भी नुकसान या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को जरूर चेक करें।

    यदि आपको इस वेबसाइट पर दी गई किसी जानकारी में सुधार की आवश्यकता लगे, तो आप हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

    Post a Comment

    0 Comments