Type Here to Get Search Results !

WhatsApp and Telegaram

🚨 BREAKING : Indian Army Agniveer Extend - 10th April 2026 Last Date 👉 Click Here Now
🚨 BREAKING : CTET FEB 2026 Result (Link Released) Live : जारी - ऐसे करें Check👉 Click Here Now

BRABU UG Admission 2026-30 : (Apply Online) Application Form, Eligibility, Exam Pattern, Fees & Important Dates

Jp Team | 1.7M Flowers 0
BRABU UG Admission 2026-30 : यदि आप भी इस साल Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur में सत्र 2026-30 स्नातक में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आप सभी के लिए एक नई अपडेट सामने आई है। बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए Under Graduation (BA, BSc, BCom) Admission की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। नामांकन शुरू होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर स केंगे।
BRABU UG Admission 2026-30
इस सत्र में विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्रों को मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें इंटरमीडिएट (12वीं) में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को BRABU Graduation Admission 2026-30 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। यदि आप भी इस सत्र में नामांकन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

BRABU UG Admission 2026-30

BRABU UG Admission 2026-30: Overview

विशेषताविवरण
University NameBabasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU)
CourseBA, BSc & BCom (UG)
Session2026-30
Course Duration4 Years (CBCS)
Admission ModeOnline (Samarth Portal)
Application Start DateApril 2026 (Expected)
Merit BasisIntermediate Marks
Official Websitebrabu.ac.in

Bihar University BA, BSc & BCom Admission 2026

आज के इस लेख में हम उन सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) में स्नातक (BA, BSc & BCom) सत्र 2026-30 में दाखिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं या आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बिहार विश्वविद्यालय स्नातक एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं, ताकि आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें और पूरी प्रक्रिया को समझ सकें।
Also Read........

BRABU UG Admission 2026: Important Dates (Expected)

EventDate
Online Application StartApril 2026
Last Date to ApplyMay 2026
1st Merit ListJune 2026 (1st Week)
Admission StartJune 2026
Classes StartJuly 2026

BRABU UG Admission 2026-30: Latest Update

बिहार यूनिवर्सिटी मुज़फ्फरपुर में स्नातक के नये सत्र (2026-29) में नामांकन के लिए सत्र नियमित करने की तैयारी तेज हो गई है। बिहार विश्वविद्यालय अगले महीने यानी अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इस बार भी नामांकन की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के जरिए संपन्न की जाएगी।

बिहार विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। अब विश्वविधालय स्नातक में नामांकन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कॉलेजों में सीटों का निर्धारण किया जा रहा है। स्नातक में दाखिले के लिए योग्य छात्रों की संख्या इस बार करीब 1.50 लाख होने की संभावना है। पिछले साल के पैटर्न के तहत अप्रैल और मई में आवेदन लेने के बाद जून के पहले सप्ताह में पहली मेरिट सूची जारी की जा सकती है।

  • विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन अगले महीने (अप्रैल 2026) से शुरू होने की तैयारी है।
  • इस बार भी पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी।
  • करीब 1.5 लाख से अधिक छात्रों के आवेदन आने की संभावना है।
  • मेरिट लिस्ट जारी कर चरणबद्ध तरीके से नामांकन लिया जाएगा।
  • जून 2026 के पहले सप्ताह में पहली मेरिट सूची जारी हो सकती है।

कितनी सीटों पर होगा नामांकन?

BRABU UG Admission 2026-30 के तहत स्नातक (BA, BSc, BCom) में नामांकन के लिए इस बार बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध रहने की संभावना है।

  • कुल सीटें: लगभग 1.5 लाख (डेढ़ लाख) सीटें
  • कॉलेज: विश्वविद्यालय के अंगीभूत + संबद्ध कॉलेजों में नामांकन
  • आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या: लगभग 1.5 लाख+ छात्र
Note :
  • हर कॉलेज में सीटें अलग-अलग होती हैं।
  • विषय (BA, BSc, BCom) के अनुसार भी सीटें विभाजित रहती हैं।
  • उदाहरण के तौर पर, केवल BA कोर्स में ही हजारों सीटें उपलब्ध होती हैं।

BRABU Graduation Admission 2026 Application Fee

यदि आप BRABU में सत्र 2026-30 के तहत स्नातक (BA, BSc, BCom) में नामांकन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया जाता है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होता है। आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य होता है।

CategoryApplication Fee
General / OBC₹600
SC / ST₹300
Payment ModeDebit Card / Credit Card / Net Banking / UPI

BRABU UG Admission: Courses and Subjects

यदि आप BRABU में सत्र 2026-30 के तहत स्नातक (BA, BSc, BCom) में नामांकन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया जाता है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होता है। आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य होता है।

UG Courses Available in BRABU

  • BA (Bachelor of Arts)
  • BSc (Bachelor of Science)
  • BCom (Bachelor of Commerce)

StreamSubjects
BA (Arts)हिंदी (Hindi), अंग्रेजी (English), इतिहास (History), राजनीति विज्ञान (Political Science), अर्थशास्त्र (Economics), समाजशास्त्र (Sociology), मनोविज्ञान (Psychology), भूगोल (Geography), दर्शनशास्त्र (Philosophy), उर्दू / संस्कृत / अन्य भाषाएं
BSc (Science)भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Mathematics), जीवविज्ञान (Biology), प्राणीशास्त्र (Zoology), वनस्पति विज्ञान (Botany)
BCom (Commerce)एकाउंटेंसी (Accountancy), व्यवसाय अध्ययन (Business Studies), अर्थशास्त्र (Economics), फाइनेंस (Finance), टैक्सेशन (Taxation), बैंकिंग एवं बीमा (Banking & Insurance)

Note: BRABU में UG स्तर पर छात्रों को अपने रुचि और स्ट्रीम के अनुसार विभिन्न कोर्स और विषय चुनने का अच्छा अवसर मिलता है, जिससे वे अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं।

BRABU UG Admission 2026: Eligibility Criteria

यदि आप Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) में सत्र 2026-30 के तहत स्नातक (BA, BSc, BCom) में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करना अनिवार्य होगा। नीचे UG एडमिशन के लिए आवश्यक सभी योग्यताओं की जानकारी दी गई है:

Educational Qualification

  • अभ्यर्थी का 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे BSEB (Bihar Board) या CBSE / ICSE या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होने चाहिए।

कोर्स के अनुसार योग्यता

  • BA (Arts): वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से I.A./ I.Sc./ I.Com अथवा +2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की है या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्य बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की है, वे UG (Arts) में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • BCom (Commerce): वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने बिहार बोर्ड से I.A./ I.Sc./ I.Com अथवा +2 परीक्षा उत्तीर्ण की है या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्य बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की है, वे UG (Commerce) में प्रवेश के लिए पात्र हैं।

  • BSc (Science): वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने बिहार बोर्ड से I.Sc. (Science Stream) अथवा +2 Science परीक्षा उत्तीर्ण की है या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्य बोर्ड से समकक्ष विज्ञान वर्ग से परीक्षा पास की है, वे UG (Science) में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BRABU UG Admission Essential Documents List 2026

यदि आप BRABU में सत्र 2026-30 के तहत स्नातक (BA, BSc, BCom) में नामांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने के कारण सभी दस्तावेजों को सही फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य होगा।

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दिए गये है:
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • प्रोविजनल सर्टिफिकेट (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Photograph)
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (Signature)
  • ईमेल आईडी (Valid Email ID)
  • मोबाइल नंबर (Active Mobile Number)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) – यदि लागू हो
  • आवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) – यदि लागू हो
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) – यदि लागू हो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (PWD Certificate) – यदि लागू हो

बिहार यूनिवर्सिटी ग्रेजुएशन एडमिशन का मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?

BRABU में स्नातक (BA, BSc, BCom) एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट पूरी तरह इंटरमीडिएट (12वीं) के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। नीचे इसकी पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताए गये है:

मेरिट लिस्ट बनने का आधार

  • मेरिट लिस्ट 12वीं (Intermediate) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी
  • जिस विषय में आप एडमिशन लेना चाहते हैं, उससे संबंधित विषय के अंक अधिक महत्वपूर्ण होते हैं
  • कुल प्रतिशत (Percentage) के आधार पर छात्रों की रैंक तैयार की जाती है

कैसे तय होती है मेरिट?

  • सबसे पहले सभी आवेदकों के 12वीं के अंक को देखा जाता है
  • फिर कट-ऑफ (Cut-Off Marks) तय किया जाता है
  • जिन छात्रों के अंक कट-ऑफ से ऊपर होते हैं, उनका नाम मेरिट लिस्ट में आता है

मेरिट लिस्ट के प्रकार

BRABU में आमतौर पर कई चरणों में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है:

  • First Merit List – सबसे पहले जारी होती है
  • Second Merit List – पहली लिस्ट के बाद खाली सीटों पर
  • Third Merit List – अंतिम अवसर

कॉलेज और विषय आवंटन कैसे होता है?

  • छात्र आवेदन करते समय कॉलेज और विषय का चयन (Choice Filling) करते हैं
  • मेरिट और प्राथमिकता (Preference) के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है
  • कोशिश की जाती है कि छात्र को उसके जिले के कॉलेज में ही सीट मिले

यदि समान अंक (Tie) हो जाए तो क्या होगा?

  • यदि दो छात्रों के अंक समान होते हैं, तो:
  • संबंधित विषय के अंक देखे जाते हैं
  • फिर आयु (Age) या अन्य मानदंड लागू किए जा सकते हैं

नोट: BRABU UG Admission में मेरिट लिस्ट पूरी तरह 12वीं के अंकों पर आधारित होती है। इसलिए अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को आसानी से अपने पसंदीदा कॉलेज और विषय में नामांकन मिलने की संभावना अधिक रहती है।

How To Apply Online for BRABU UG Admission 2026-30?

यदि आप BRABU में सत्र 2026-30 के तहत स्नातक (BA, BSc, BCom) में नामांकन लेना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सही तरीके से समझना जरूरी है। इसबार विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन (समर्थ पोर्टल) के माध्यम से किए जाएंगे है, जिसे आप घर बैठे आसानी से पूरा कर सकते हैं। नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है:
  • BRABU UG Admission 2026 Apply Online करने के लिए सबसे पहले BRABU की आधिकारिक वेबसाइट या समर्थ पोर्टल पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाईट के होमपेज पर “UG Admission 2026-30” या “Admission” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें से आप “New Registration” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए Registration Form में मांगे गये सभी जानकारी जैसे: अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Register के बटन पर क्लिक करके अपना रेजिस्ट्रेशन पूरा कर लेंगे।
  • रेजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन पेज पर आकार प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • जिसके बाद आपके सामने Admission Form दिखेगा, अब आप इस ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसमें आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • और उसके बाद आप अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स (BA, BSc, BCom) का चयन करें।
  • फिर फॉर्म में मांगे गये सभी आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट आदि) अपलोड करें।
  • फॉर्म में मांगे गये सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आप आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म में दिए गये सभी जानकारी को एक बार चेक करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी को BRABU UG Admission 2026-30 से जुड़ी सभी नई अपडेट को सही और सम्पूर्ण तरीके से साझा किया है। यदि आप इस वर्ष स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम (समर्थ पोर्टल) से संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थी बीआरएबीयू यूजी एडमिशन से संबधित अधिक जानकारी के लिए BRABU के आधिकारिक वेबसाईट विज़िट करें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर पूछ सकते हैं।

Important Links

ActionWebsite / Platform
Apply OnlineWebsite To Apply
Applicant LoginWebsite To Login
Application Home PageWebsite To Open Home Page
Telegram ChannelJoin Channel
HomepageSarkariHelp

FAQ’s – BRABU Graduation Admission 2026

BRABU UG Admission 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?

BRABU UG Admission 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

BRABU UG Admission 2026-30 के लिए आवेदन कैसे करें?

BRABU UG Admission के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से समर्थ पोर्टल के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है।

BRABU में UG Admission के लिए कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

BRABU में UG स्तर पर BA, BSc और BCom जैसे प्रमुख कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्सों के अंतर्गत विभिन्न विषयों में अध्ययन का अवसर मिलता है। छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कोर्स और विषय का चयन कर सकते हैं।

BRABU UG Admission 2026-30 के लिए पात्रता क्या है?

अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। Arts और Commerce के लिए किसी भी स्ट्रीम से पास छात्र आवेदन कर सकते हैं, जबकि Science के लिए केवल Science स्ट्रीम के छात्र पात्र होते हैं।

BRABU UG Admission में मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाती है?

मेरिट लिस्ट पूरी तरह 12वीं (इंटरमीडिएट) के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। छात्रों के प्रतिशत और विषय के अनुसार उनकी रैंक निर्धारित की जाती है। कट-ऑफ के आधार पर चयनित छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है।

Sarkari Help क्या है और यह वेबसाइट क्यों उपयोगी है?

Sarkari Help एक भरोसेमंद वेबसाइट है जहाँ पर आपको सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, Answer Key और एडमिशन से जुड़ी जानकारी सबसे पहले और आसान भाषा में मिलती है। यहाँ पर यूजर्स को Direct Link, Step-by-Step गाइड और सही अपडेट दिए जाते हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी जानकारी तुरंत चेक कर सकते हैं। यह वेबसाइट खासतौर पर छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बहुत उपयोगी है।


Disclaimer (Sarkari Help):

इस वेबसाइट Sarkari Help पर प्रकाशित की जाने वाली सभी जानकारी जैसे कि परीक्षा फॉर्म, रिजल्ट/मार्क्स, आंसर की, एडमिट कार्ड, भर्ती, तिथि आदि केवल उम्मीदवारों को त्वरित सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है। यह जानकारी किसी भी रूप में कानूनी दस्तावेज (Legal Document) नहीं मानी जाएगी।

हमारी टीम द्वारा पूरी कोशिश की जाती है कि वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी सटीक और अपडेटेड हो, जिसमें आधिकारिक वेबसाइट के लिंक भी शामिल होते हैं। फिर भी, किसी भी प्रकार की त्रुटि (Error) या कमी (Mistake) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Sarkari Help किसी भी प्रकार की गलती, जानकारी की कमी, या अपडेट में देरी के कारण होने वाले किसी भी नुकसान या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को जरूर चेक करें।

यदि आपको इस वेबसाइट पर दी गई किसी जानकारी में सुधार की आवश्यकता लगे, तो आप हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments